फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: मालाबार एक्सप्रेस की लगेज वैन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Sun, 17 Jan 2021 10:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
मालाबार एक्सप्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

मंगलूरू-तिरुवनंतपुरम मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल (मालवहन) डिब्बे में रविवार को यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर आग लग गई। रेलवे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतारने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन चालक ने वर्कला और परावुर स्टेशन के बीच इडावा में सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पार्सल डिब्बे से धुआं उठता देखा और तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि आग पार्सल डिब्बे तक ही सीमित थी और रेल को मौके पर ही रोका गया है।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें