केरल के कथित लव जिहाद केस में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की जांच ने नया मोड़ ला दिया है, एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में हादिया के पति शफीन पर आरोप लगाया है कि वह शादी से पहले से ही आतंकी संगठन आईएसआईएस के दो संदिग्धों के संपर्क में था। मनसीद और शफान नाम के वे लड़के उमर अल हिंदी केस में आरोपी बनाए गए हैं। उन दोनों के खिलाफ दायर चार्जशीट के मुताबिक, हाईकोर्ट के जज, पुलिस अफसर और कई राजनेता उनके निशाने पर थे।
केरल लव जिहादः पिता का बड़ा खुलासा, इस्लाम कबूल करने के बाद सीरिया जाना चाहती है हादिया
जांच के मुताबिक, शफीन एक फेसबुक ग्रुप के जरिए दोनों से बात करता था, उस ग्रुप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से संबंधित बातें हुआ करती थीं।
एनआईए का मानना है कि हादिया और शफीन को मिलवाने का काम 'waytonikah.com' नाम की वैवाहिक वेबसाइट ने ही बल्कि मनसीद ने ही किया था। वहीं अबतक हादिया और शफीन दावा करते रहे हैं कि उनकी मुलाकात वेबसाइट के ही जरिए हुई थी।