केरल लव जिहाद मामले से चर्चा में आई युवती हादिया के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि जब बेटी का मनोवैज्ञानिक और शारीरिक अपहरण कर लिया गया हो, तो अभिभावक मूकदर्शक बने नहीं रह सकते।
सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में पिता ने कहा कि हादिया को मानव बम या ‘सेक्स स्लेव’ बनाया जा सकता था। पिता ने कहा कि हादिया ने खुद कहा था कि वह सीरिया जाने की तैयारी कर रही थी।
पिता ने यह भी कहा कि हादिया के दिमाग में गलत चीजें भरी जा रही थीं। उन्होंने कहा है कि हादिया ने इस बात से इनकार नहीं किया था कि उसे आईएस के नियंत्रण वाले क्षेत्र में ले जाने का प्रयास किया गया।
इससे पहले हादिया ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा था कि वह मुस्लिम है और मुस्लिम ही बने रहना चाहती है। उसने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म स्वीकार किया और शादी की है और अपने पति के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती है।
उसने कहा था कि उसे ‘बंधक’ की तरह रखा जा रहा है। अब भी वह पुलिस की निगरानी में है।