फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सांसद कोटे से केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन नहीं होंगे

Wed, 07 Mar 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय (केवी) संगठन के स्कूलों में 2018 सत्र से अब सांसद कोटे से दाखिले नहीं होंगे। सरकार ने बोर्ड ऑफ गवर्नर का कोटा खत्म करने की मांग को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


अब केवी में दाखिला प्रक्रिया 15 मई को ही खत्म हो जाएगी। अभी तक फरवरी से अगस्त तक दाखिला होने के चलते पढ़ाई प्रभावित होती थी। 

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ये भी फैसला किया गया कि सामान्य दाखिले 30 अप्रैल तक ही होंगे। सांसदों को कोटे के तहत दिए जाने वाले सभी आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल तक चलेगी।

इसके अलावा 11वीं कक्षा में अब किसी भी प्रकार के कोटे से दाखिला नहीं होगा, बल्कि मैरिट के आधार पर सीट मिलेगी। इससे पहले दसवीं और 12वीं कक्षा में कोटा खत्म किया जा चुका है। इस प्रकार अब 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में कोटा नहीं, मैरिट आधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें