फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Local Body Results: केरल में वक्फ विवाद का केंद्र मुनंबम में NDA की बड़ी जीत, सियासी संदेश साफ

Sat, 13 Dec 2025 03:46 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के मुनंबम में स्थानीय निकाय चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत हुई है। वक्फ बोर्ड और ईसाई परिवारों के बीच लंबे भूमि विवाद के बीच यह नतीजा 2026 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित मुनंबम जो पिछले कई वर्षों से वक्फ बोर्ड और स्थानीय ईसाई परिवारों के बीच भूमि विवाद को लेकर सुर्खियों में रहा है, अब राजनीतिक रूप से भी बड़ा संकेत दे गया है। स्थानीय निकाय चुनाव में एनडीए ने मुनंबम वार्ड में निर्णायक जीत दर्ज की है। यह वही इलाका है, जहां कांग्रेस ने पिछला चुनाव जीता था।

विज्ञापन


404 एकड़ जमीन और 500 परिवारों का संघर्ष
मुनंबम में विवाद की जड़ साल 2019 में पड़ी, जब केरल वक्फ बोर्ड ने 404 एकड़ से ज्यादा जमीन को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया। इस जमीन पर करीब 500 परिवार, जिनमें अधिकांश ईसाई समुदाय से हैं, पीढ़ियों से रह रहे हैं। वक्फ बोर्ड के दावे के बाद इन परिवारों को बेदखली का डर सताने लगा। इसी के विरोध में मुनंबम लैंड प्रोटेक्शन काउंसिल के बैनर तले लोगों ने 400 दिनों से ज्यादा समय तक प्रदर्शन किए। हालात ऐसे बने कि सरकार ने इन जमीनों पर लैंड टैक्स लेना भी बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें:-  'अब देश के लिए जीने का समय, मरने का नहीं', मोहन भागवत बोले- सावरकर को देशभक्ति के लिए याद करते
विज्ञापन


NDA की जीत को बताया ‘ऐतिहासिक’
केरल बीजेपी के महासचिव अनूप एंटनी जोसेफ ने इसे NDA की “ऐतिहासिक जीत” बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी ने वक्फ विवाद में मुनंबम के लोगों के साथ खड़े रहकर उनकी लड़ाई लड़ी, और जनता ने उसी भरोसे पर अपना जनादेश दिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जीत 2026 के केरल विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो सकती है, खासकर उस राज्य में जहां पार्टी अब तक सीमित मौजूदगी ही दर्ज करा पाई है।

हाईकोर्ट से राहत, सुप्रीम कोर्ट से लगी रोक
प्रदर्शन कर रहे परिवारों को उस वक्त बड़ी राहत मिली थी, जब केरल हाईकोर्ट ने मुनंबम की जमीन को वक्फ संपत्ति मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद ही लोगों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला बदलते हुए मतदान में हिस्सा लिया। हालांकि, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इससे साफ है कि कानूनी लड़ाई अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन


सियासत और जमीन विवाद का मिला असर
मुनंबम का यह चुनावी नतीजा दिखाता है कि जमीन, पहचान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे किस तरह स्थानीय राजनीति को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। NDA की यह जीत न सिर्फ स्थानीय संघर्ष की राजनीतिक अभिव्यक्ति मानी जा रही है, बल्कि केरल की राजनीति में बदलते समीकरणों की ओर भी इशारा करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें