फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा, साहसी बहन की वजह से सलाखों के पीछे पहुंचा

Wed, 30 Dec 2020 04:58 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

केरल में, नशे में धुत्त एक युवक द्वारा अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार करने और फिर उसे निर्ममतापूर्वक पीटने की एक घटना सामने आई है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद और लोगों के नाराजगी जताने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में दिख रहा है कि रसोईघर के बगल में बने कमरे में एक महिला अंधेरे में जमीन पर बैठी है और लाल रंग की शर्ट पहने हुआ एक युवक बार-बार दर्द से कराहती-रोती औरत पर लात-घूंसे बरसा रहा है। इस वीडियो का प्रसारण समाचार चैनलों पर हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।


मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए आरोपी का पता चला
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान वर्कला तालुक के इवाडा निवासी 27 वर्षीय रफीक के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए आरोपी का पता लगाया गया।
विज्ञापन


बहन ने रिकॉर्ड किया था वीडियो, रिश्तेदारों को भेजा था
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'यह वीडियो 10 दिसंबर को रफीक की बहन ने रिकॉर्ड किया था। उसने इस वीडियो को पश्चिम एशिया में रह रहे अपने कुछ रिश्तेदारों को भेजा था जिन्होंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।'

आरोपी की मां शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं
पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों के हवाले से बताया कि रफीक निजी बस में सहायक के तौर पर काम करता है और शराब का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी मां के साथ मारपीट करता रहता है। उन्होंने बताया, रफीक की 49 वर्षीय मां शाहिदा अब भी बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें