फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रख्यात गायक येसुदास के भाई पाए गए मृत, लंबे समय से मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे

Thu, 06 Feb 2020 05:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रख्यात गायक और संगीतकार केजे येसुदास के छोटे भाई केजे जस्टिन (62) केरल के कोच्चि में मृत पाए गए। माना जा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है। जस्टिन का मृत शरीर कोच्चि के वल्लारपदम में स्थित डीपी वर्ल्ड्स इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल में पाया गया। 

विज्ञापन


जस्टिन मंगलवार रात से लापता बताए जा रहे थे। जस्टिन अपने परिवार के साथ कक्कानाड में किराए के मकान में रह रहे थे। जब जस्टिन मंगलवार रात घर नहीं लौटे तो एक रिश्तेदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 



मुलवुकद पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार शाम को वल्लारपदम से एक शव बरामद किया गया था। मुलवुकद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जब हमें संदेह हुआ तो लापता व्यक्ति की सूची देखी गई और मामले की जांच की गई। जिसके बाद जस्टिन के रिश्तेदारों ने इस शरीर की पहचान की। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से ऐसा लगा रहा है कि यह एक आत्महत्या का मामला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन साल पहले अपने बड़े बेटे की मौत के बाद से जस्टिन अवसाद और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे। इस प्रकार ऐसा संदेह है कि उन्होंने मानसिक तनाव के चलते ऐसा कदम उठाया हो। हालांकि, मौत के कारणों की जांच की जा रही है। 

अधिकारी ने बताया  कि बुधवार दोपहर तक पोस्टमार्टम कर लिया गया था और शरीर को एर्नाकुलम स्थित अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को येसुदास चेन्नई से वापस आ जाएंगे जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें