फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPI-M के पोस्टर पर किम जोंग, बीजेपी बोली- हमारे और RSS के दफ्तर पर ना दाग दें मिसाइल

Sun, 17 Dec 2017 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
CPI-M के पोस्टर पर किम जोंग
विज्ञापन
केरल में सीपीआई-एम पार्टी ने कथित तौर पर नोर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग को अपने पोस्टर पर जगह दी है, इसपर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तंज कसा है। भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि किम जोंग को केरल में CPM के पोस्टर में जगह मिल गई है, इस बात में शक नहीं है कि वे लोग अब केरल में अपने विरोधियों का कत्ल करना भी शुरू कर देंगे। आशा करता हूं कि लेफ्ट पार्टी RSS और बीजेपी के दफ्तर पर मिसाइल दागने की प्लानिंग ना कर रही हो।
विज्ञापन


'अपनों' को भी बख्श नहीं रहा किम जोंग, शीर्ष सहयोगियों को मारा: रिपोर्ट

खबरों के मुताबिक, यह पोस्टर 16-17 दिसंबर को हो रही पार्टी मीटिंग का है, उस मीटिंग में सभी कार्यकर्ताओं को आने के लिए कहा गया है। बता दें कि CPI-M ने इससे पहले कार्ल मार्क्स, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, लेनिन की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया था।

केरल में संघ-बीजेपी के कार्यकर्ताओं और वाम पार्टी के बीच संघर्ष के किस्से काफी आम हैं। दोनों ही पक्षों के कई कार्यकर्ता इस खूनी संघर्ष में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


देखिए संबित पात्रा का ट्वीट Kim Jong-un finds place in CPM’s posters in Kerala!!
No wonder they have converted Kerala into Killing fields for their opponents!
Hope the left is not planning to launch 🚀 missiles at the RSS,BJP offices as their next gruesome agenda! pic.twitter.com/6LHf1dVtAy — Sambit Patra (@sambitswaraj) December 17, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें