फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कयमकुलम में दिग्गजों को चुनौती दे रही 26 साल की छोरी अरिता, बोली- मेरी जीत पक्की

Wed, 31 Mar 2021 07:51 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कयमकुलम
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अरिता बाबू - फोटो : PTI
विज्ञापन

केरल की कयमकुलम विधानसभा सीट से कांग्रेस ने 26 साल की अरिता बाबू को चुनावी मैदान में उतारा है। अरिता केरल चुनाव में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं, जिन्होंने अपनी जीत पर भरोसा जताया। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 30 मार्च को अरिता बाबू के समर्थन में प्रचार भी किया था। अरिता केरल के अलप्पुझा जिले से ताल्लुक रखती हैं।

विज्ञापन


अरिता बाबू ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे उस वक्त मौका दिया, जब मैं महज 21 साल की थी। उस दौरान उन्होंने मुझे जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुना। वहीं, जब मैं 26 साल की हुई तो उन्होंने मुझे विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार दिया। मुझे पूरा यकीन है कि मैं चुनाव जरूर जीतूंगी, क्योंकि यह मेरा विधानसभा क्षेत्र है। लोग मुझे बेटी के साथ-साथ प्रत्याशी के रूप में भी स्वीकार करेंगे। 

अरिता बाबू ने कहा कि केरल में रोजगार की दर काफी कम है। लोग राजनीति में नहीं आना चाहते हैं। लोग पब्लिक सर्विस कमीशन (पीएससी) में जाने के लिए प्रशिक्षण लेते हैं, लेकिन सरकार ने उनके लिए जरूरी घोषणाएं नहीं कीं। हम महिलाओं के लिए भी जरूरी कदम उठाने होंगे। 
विज्ञापन


अरिता ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन करने वाले यूडीएफ ने वादा किया है कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो एक कानून बनाया जाएगा। इसमें उन लोगों को नौकरी की गारंटी दी जाएगी, जो पीएससी में चयनित होंगे। बता दें कि अरिता का मुकाबला वर्तमान विधायक व माकपा उम्मीदवार प्रतिभा हरि और एनडीए प्रत्याशी प्रदीप लाल से है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें