Kerala: यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने एक टीवी चैनल से इस संबंध में बात की। छात्रा ने दावा किया कि वह अपनी डेस्क पर सिर रख कर आराम कर रही थी, तभी कुछ छात्रों ने उसके ऊपर खुजली वाला पाउडर डाल दिया।
केरल के एक सरकारी स्कूल में कुछ शरारती छात्रों ने एक छात्रा के ऊपर खुजली वाला पाउडर फेंक दिया। इससे उसकी तबीयत इतनी बिगड़ी कि उसे घर पर ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना फरवरी के पहले सप्ताह की है। छात्रा की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने छह छात्रों और दो शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
निजी अंगों पर गिरा खुजली वाला पाउडर
यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने एक टीवी चैनल से इस संबंध में बात की। छात्रा ने दावा किया कि वह अपनी डेस्क पर सिर रख कर आराम कर रही थी, तभी कुछ छात्रों ने उसके ऊपर खुजली वाला पाउडर डाल दिया। वह तुरंत उसे धोने के लिए शौचालय गई, लेकिन पाउडर उसके निजी अंगों में चला गया। इससे उसे बहुत तकलीफ हुई। अगले कुछ दिनों में उसकी हालत और खराब हो गई। इसके कारण वह स्कूल नहीं जा पा रही थी और न ही अपनी आगामी बार्ड परीक्षाओं की ठीक से तैयारी कर पा रही थी।
छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि उपस्थिति पर्याप्त नहीं होने पर स्कूल ने उनकी बेटी को परीक्षाओं में बैठने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। बाद में विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली। पुलिस ने बताया कि शिक्षकों पर भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधान लगाये गये हैं जबकि विद्यार्थियों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है।
विज्ञापन
लड़की की मां ने इस घटना में शामिल विद्यार्थियों तथा समय से सहायता पहुंचाने में कथित रूप से विफल हुए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कहा कि वह मामले में वह बड़ी सावधानी के साथ काम कर रही है क्योंकि विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं।