फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: शादी बचाने के लिए दूसरों को सलाह देते थे दंपति, अब खुद झगड़े; पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप

Thu, 13 Nov 2025 02:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर

सार

25 अक्तूबर को जीजी मारियो विवाद को सुलझाने के लिए अपने पति के पास गईं थी। हालांकि दोनों में बातचीत के दौरान बहस हो गई और बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि जीजी मारियो ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विवाद में फंसे दंपति - फोटो : फेसबुक/PhilokaliaFoundation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी दंपति, जो दूसरों को शादी बचाने के लिए सलाह देते थे, अब वे खुद झगड़ पड़े हैं। पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बीते नौ महीनों से विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला
केरल के त्रिशूर निवासी मारियो जोसेफ और उनकी पत्नी जीजी मारियो सोशल मीडिया पर एक चैनल चलाते हैं। इस चैनल में दंपति शादी बचाने के लिए लोगों को सलाह देते हैं। हालांकि दूसरों को सलाह देने वाले दंपति के बीच ही विवाद हो गया है। विवाद के चलते दोनों नौ महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। 25 अक्तूबर को जीजी मारियो विवाद को सुलझाने के लिए अपने पति के पास गईं थी। हालांकि दोनों में बातचीत के दौरान बहस हो गई और बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि जीजी मारियो ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। 

पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
जीजी मारियो ने शिकायत में कहा कि उनके पति ने उनके सिर पर सेट-टॉप बॉक्स से वार किया और उनके बाएं हाथ पर काटा और बाल खींचे। जीजी ने ये भी दावा किया कि मारियो ने उसका 70 हजार का फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद मारियो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115 (2), 118(1) और 324 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट स्थल से 300 मीटर दूर मिला कटा हाथ, शौचालय की छत से किया बरामद


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें