फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: दुष्कर्म पीड़िता नन पर अभद्र टिप्पणी, विधायक को विधानसभा ने लगाई फटकार 

Fri, 22 Jan 2021 10:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी तिरुवनंतपुरम, एजेंसी
विज्ञापन
केरल विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल विधानसभा ने दुष्कर्म पीड़िता नन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर विधायक पीसी जॉर्ज को कड़ी फटकार लगाई। विधानसभा की विशेषाधिकार व आचार संहिता समिति ने महिला आयोग की शिकायत पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर सुनवाई की। जॉर्ज ने कहा, उन्होंने विधानसभा द्वारा फटकारने की कार्रवाई को स्वीकार कर लिया है, लेकिन उन्होंने नन को लेकर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की थी। 

विज्ञापन


दरअसल, जॉर्ज ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कहा था कि चर्च ने नन को निलंबित कर दिया था। अगर चर्च किसी को निलंबित करता है तो उसे नन नहीं माना जा सकता। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने कहा कि किसी भी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अनुचित है। चाहे वह कोई नन हो या नहीं। समिति ने भी कहा है कि किसी भी महिला के खिलाफ ऐसी टिप्पणी अनुचित है

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें