फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Human Sacrifice Case: पुलिस ने कहा- मानव बलि के पीछे अंग माफिया नहीं, आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत

Tue, 18 Oct 2022 04:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

कोच्चि (शहर) के पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा, "हत्या के पीछे अंग माफिया होने के आरोप निराधार हैं। अस्वच्छ परिस्थितियों में अंग प्रत्यारोपण भी संभव नहीं है।" 
विज्ञापन
केरल मानव बलि मामले के तीनों आरोपी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में हुए मानव बलि के सनसनीखेज मामले में रोज नई जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं। इस बीच, मंगलवार को कोच्चि पुलिस ने कहा कि दो महिलाओं की मानव बलि के पीछे कोई अंग माफिया नहीं हैं। 

विज्ञापन

 
'हत्या के पीछे अंग माफिया होने के आरोप निराधार'
कोच्चि (शहर) के पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा, "हत्या के पीछे अंग माफिया होने के आरोप निराधार हैं। अस्वच्छ परिस्थितियों में अंग प्रत्यारोपण भी संभव नहीं है। यदि आप सामान्य जानकारी भी रखते हैं तो यह (मानव अंग) इसके काम नहीं आएंगे। इस बात का शक है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी ने सह-आरोपी को इस संबंध में गुमराह किया है।" पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अहम साइंटिफिक और टेक्नीकल सबूत हैं। 

कसाई की स्टाइल में शवों को किया क्षत-विक्षत : पुलिस आयुक्त, कोच्चि
नागराजू ने आगे यह भी कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि मानव बलि के और पीड़ित हैं। गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। गुमशुदगी और मानव बलि के मामलों के बीच संबंध को लेकर कोई सबूत नहीं मिले हैं। आरोपियों के कई फोन जब्त किए गए हैं। मुख्य आरोपी ने मोहम्मद शफी ने शवों को कसाई की स्टाइल में शवों को क्षत-विक्षत किया। सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों का लिया गया डीएनए सैंपल
मामले को लेकर कोच्चि के डीसीपी एस. शशिधरन ने कहा कि जांच प्रक्रिया में है और आरोपी के खिलाफ कई साइंटिफिक सबूत हैं। डीसीपी ने कहा, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी ने मानव बलि अनुष्ठान में और लोगों की भी हत्या की। मृतक महिला पद्मा के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। निर्णायक सूबत के लिए उसके परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं। 

डीएनए सैंपल के लिए एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज ले जाए गए आरोपी
इससे पहले सोमवार को केरल के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक परीक्षण किया और तीनों आरोपियों के डीएनए सैंपल एकत्र किया। अधिकारियों ने कहा, एसआईटी मोहम्मद शफी, भगवल सिंह और लैला के रूप में पहचाने गए आरोपियों के सैंपल लेने के लिए उन्हें एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज ले गई थी। पुलिस ने यहां आरोपियों का परीक्षण भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें