फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलम: 27 हफ्ते का गर्भ, जान पर खतरा; फिर भी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट ने क्यों दी गर्भपात की इजाजत?

Thu, 26 Nov 2026 11:47 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोच्चि।

सार

केरल हाईकोर्ट ने दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की को 27 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था समाप्त कराने की अनुमति दी है। मेडिकल बोर्ड ने गर्भपात के दौरान लड़की की जान जाने तक का खतरा बताया था, लेकिन अदालत ने उसकी इच्छा को प्राथमिकता दी। राज्य सरकार को तत्काल चिकित्सा व्यवस्था करने और बच्चा जीवित पैदा होने की स्थिति में उसकी देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाईकोर्ट ने दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की को 27 सप्ताह से अधिक का गर्भ समाप्त कराने की अनुमति दे दी है। खास बात यह है कि मेडिकल बोर्ड ने गर्भपात की प्रक्रिया को बेहद जोखिम भरा बताते हुए लड़की की जान तक जाने की आशंका जताई थी। इसके बावजूद अदालत ने पीड़िता की इच्छा और उसके भविष्य को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन


पढ़ाई कर रही है पीड़िता
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस हरिशंकर वी मेनन ने कहा कि पीड़िता नाबालिग है और अभी पढ़ाई कर रही है। ऐसे में उसकी इच्छा को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है। लड़की गर्भावस्था जारी नहीं रखना चाहती थी, जबकि डॉक्टरों ने उसे 32 सप्ताह तक गर्भ जारी रखने की सलाह दी थी।

मेडिकल बोर्ड ने बताए गंभीर खतरे
अदालत के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इस अवस्था में गर्भपात कराने से अत्यधिक रक्तस्राव, गर्भाशय फटने, संक्रमण और प्लेसेंटा के कुछ हिस्से गर्भाशय में रह जाने जैसी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। इसके अलावा बेहोशी की दवा के दौरान दिल का दौरा पड़ने और भविष्य में मां बनने की क्षमता प्रभावित होने का खतरा भी बताया गया था।
विज्ञापन


लिखित सहमति के बाद होगी प्रक्रिया
इन जोखिमों के बावजूद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तत्काल चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि लड़की से प्रक्रिया के संभावित खतरों की जानकारी देते हुए लिखित सहमति लेने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाए।

जीवित जन्म होने पर सरकार उठाएगी जिम्मेदारी
कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि प्रक्रिया के दौरान बच्चा जीवित पैदा होता है, तो राज्य सरकार उसके इलाज और देखभाल की व्यवस्था करेगी। पीड़िता चाहे तो बच्चे को बाल देखभाल संस्था या विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी को सौंप सकती है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: डीएमके ने दोहराया फिल्म 'थेरी' का सीन, पुल से लटकाया टीवीके विधायक का पुतला; सरकार से क्या की मांग?
विज्ञापन


डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रहेंगे नमूने
इसके अलावा, यदि भ्रूण की मृत्यु होती है तो अस्पताल उसके ऊतक और खून के नमूने सुरक्षित रखेगा, ताकि डीएनए जांच सहित जरूरी परीक्षण किए जा सकें। मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज है। अदालत के इस फैसले में नाबालिग की इच्छा, स्वास्थ्य और भविष्य को अहमियत दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें