हाईकोर्ट ने अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के एम सरथ मोहन, विमल विजयन और समन्वयक प्रशांत केपी को यह राहत दी। याचिकाकर्ताओं ने अस्पताल के डॉ. जग्गू कोटिलिल की चल रही खोजबीन को लेकर गिरफ्तारी की आशंका जताई है।
केरल हाईकोर्ट ने अमृता संस्थान के तीन अधिकारियों को पांच दिसंबर तक अग्रिम जमानत दे दी। इन अधिकारियों को तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस के विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में अपनी गिरफ्तारी की आशंका है।
Kerala HC grants interim protection from arrest to 3 officials of Amrita Institute of Medical Sciences & Research Centre - M Sarath Mohan, Vimal Vijayan, and Prashanth KP, coordinator, clinical coordinator, and Administrative executive - till Dec 5 in TRS MLAs poaching case. pic.twitter.com/B1EEFv2UNN
तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी तीन आरोपियों को जमानत
इससे पहले गुरुवार को तेलंगाना हाईकोर्ट ने गुरुवार को टीआरएस के चार विधायकों को कथित तौर पर खरीदने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जमानत दे दी थी। हाईकोर्ट ने आरोपी रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, नंद कुमार और सिम्हायाजी स्वामी को तीन-तीन लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानत के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया। इन तीनों को हर सोमवार मामले की जांच कर रही एसआईटी के समक्ष पेश होने का भी निर्देश दिया है।