फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: फिलहाल नदी में स्नान नहीं कर पाएंगे सबरीमाला आने वाले तीर्थयात्री; बारिश की वजह से प्रतिबंध का फैसला

Mon, 02 Dec 2024 01:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

जिलाधिकारी एस. प्रेमकृष्ण ने आदेश में कहा कि भारी बारिश की चेतावनी जारी रहने तक पथनमथिट्टा में नदियों और घाटों पर तीर्थयात्रियों के जाने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भारी बारिश को देखते हुए सबरीमला मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों के नदियों में प्रवेश को पूरी तरह से वर्जित करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही साथराम के रास्ते जंगल से पहाड़ी मंदिर तक तीर्थयात्रियों की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने अलग-अलग आदेशों में इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी एस. प्रेमकृष्ण ने आदेश में कहा कि भारी बारिश की चेतावनी जारी रहने तक पथनमथिट्टा में नदियों और घाटों पर तीर्थयात्रियों के जाने पर प्रतिबंध लागू रहेगा। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। आदेश में कहा गया, तेज बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र और जंगल,  बाढ़, भूस्खलन और भूधंसाव को लेकर विशेष रूप से संवेदनशील हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आदेश में जलाशयों से पानी छोड़े जाने की भी संभावना का उल्लेख किया गया है। इसके कारण ही नदियों को पार करने और उसमें स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

इडुक्की की जिलाधिकारी वी. विग्नेश्वरी ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार होने तक प्रतिबंध लागू रहेगा। मौजूदा स्थिति को देखते हुए पुलिस और वन विभाग को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें