फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पिनरई विजयन और परिजनों को बड़ी राहत, एफआईआर और जांच पर रोक; केरल हाईकोर्ट ने क्या कहा?

Mon, 26 Oct 2026 04:55 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोच्चि।

सार

केरल हाईकोर्ट ने कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी है। मामले में विस्तार से सुनवाई की जरूरत बताते हुए हाईकोर्ट ने अब चार हफ्ते बाद सुनवाई तय की है। इस मामले में आगे क्या होगा? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
केरल उच्च न्यायालय (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को एकल न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और उनके परिजनों के खिलाफ कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति के नटराजन और न्यायमूर्ति जॉनसन जॉन की पीठ ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) की ओर से दर्ज एफआईआर पर भी रोक लगा दी। पीठ ने मामले में एजेंसी की आगे की जांच पर भी रोक लगा दी है। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। यह मामला एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ विजयन और अन्य लोगों की ओर से दायर अपीलों से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें: प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: परिवार ने दिखाईं आरोपी और नेताओं की तस्वीरें; पूर्व महापौर की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ दायर इन अपीलों को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। पीठ ने कहा कि इस मामले में विस्तार से विचार करने की जरूरत है। मामले को चार सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें