फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: AKTU के नए कुलपति की हुई नियुक्ति, राज्यपाल ने वाम सरकार की सिफारिश को किया खारिज प्रोफेसर

Thu, 03 Nov 2022 10:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

गुरुवार शाम को इस नियुक्ति को लेकर राजभवन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक, प्रोफेसर (डॉ) सिजा थॉमस अगले आदेश तक अपने सामान्य कर्तव्यों के अलावा, तत्काल प्रभाव से प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की वीसी के रूप में शक्तियों का प्रयोग और कर्तव्यों का पालन करेंगे। 
 
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रोफेसर (डॉ) सिजा थॉमस को केरल में एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्ति किया गया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में अपनी शक्तियों का उपयोग करते उनकी नियुक्ति की। गौरतलब है कि प्रोफेसर (डॉ) सिजा थॉमस तकनीकी शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ संयुक्त निदेशक भी हैं। 

विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साथ ही उन्होंने राज्य की उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव इशिता रॉय आईएएस को एक नियमित वीसी नियुक्त होने तक जिम्मेदारी सौंपने की वाम सरकार की  सिफारिश को खारिज कर दिया।  

गुरुवार शाम को इस नियुक्ति को लेकर राजभवन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक, प्रोफेसर (डॉ) सिजा थॉमस अगले आदेश तक अपने सामान्य कर्तव्यों के अलावा, तत्काल प्रभाव से प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की वीसी के रूप में शक्तियों का प्रयोग और कर्तव्यों का पालन करेंगे। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में  राजश्री एमएस की नियुक्ति को रद्द करने के हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह उपाय आवश्यक था। इसे कानून में यूजीसी के नियमों के विपरीत बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें