फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामला: हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, एम शिवशंकर को 28 अक्तूबर तक गिरफ्तारी से राहत 

Fri, 23 Oct 2020 04:50 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
kerala high court - फोटो : PTI
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामले में केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय में पूर्व सचिव एम शिवशंकर की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसके बाद उन्हें 28 अक्तूबर तक गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। उन्होंने ईडी और सीमा शुल्क विभाग द्वारा दर्ज किए गए मामलों पर जमानत याचिका दायर की थी।

विज्ञापन

 

हाल ही में कस्टम विभाग ने मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव एम शिवशंकर से 11 घंटे तक पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा था कि सोना तस्करी मामले में शिवशंकर एक अहम कड़ी हैं।

ईडी ने कहा था है कि शिवशंकर की गहन जांच जरूरी है, क्योंकि उसी ने स्वप्ना सुरेश के लिए लॉकर खुलवाने की व्यवस्था की थी। बता दें कि राजनयिक सामान के साथ 30 किलोग्राम सोना तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डे से बरामद किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपित स्वप्ना सुरेश सहित कई लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें