फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- अनुच्छेद 370 के सहारे मांग रहे वोट

Fri, 23 Oct 2020 04:26 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर निशाना साधते हुए जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि वोट मांगने के लिए उनके पास दिखाने को कुछ नहीं है। वे कहते हैं कि आप जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद सकते हैं, हमने आर्टिकल 370 को हटा दिया है। अब उन्होंने कहा कि वे मुफ्त में वैक्सीन देंगे। आज पीएम मोदी ने वोट के लिए आर्टिकल 370 की बात की। यह सरकार देश के मुद्दों को हल करने में विफल रही है।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था की बात करें तो हम बांग्लादेश से भी पीछे हैं
पीडीपी नेता  मुफ्ती ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था की बात करें तो हम बांग्लादेश से भी पीछे हैं। बेरोजगारी हो या कोई अन्य मुद्दा, वे सभी मोर्चों पर विफल रहे हैं। जब वे सभी मोर्चों पर विफल होते हैं, तो उन्हें कश्मीर और अनुच्छेद 370 की याद दिलाई जाती है।

चीन ने हमारी 1000 वर्ग मीटर की जमीन हथिया ली
इतना ही नहीं मुफ्ती ने आगे कहा कि यह फैक्ट है कि चीन ने हमारी 1000 वर्ग मीटर की जमीन हथिया ली। मुझे लगता है कि शायद हमने 40 वर्गमीटर जमीन वापस ली। चीन आर्टिकल 370 की भी बात करता है। वे कहते हैं कि ये विवादास्पद है और पूछते हैं कि जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश क्यों बनाया गया। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व तरीके से चर्चित हुआ।
विज्ञापन

 
जो लोग आज एनडीए के विरोध में खड़े है, वो देशहित के हर फैसले का विरोध कर रहे हैं
बता दें कि बिहार चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने भागलपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग आज एनडीए के विरोध में खड़े है, वो देशहित के हर फैसले का विरोध कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने का फैसला हो, तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को नए अधिकार देना हो, ये लोग  इन सभी फैसले के विरोध में हैं। 
 


हम कोई झंडा नहीं फहराएंगे
इसके अलावा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मेरा झंडा यह है ( जम्मू-कश्मीर का झंडा) है। जब यह झंडा वापस आएगा, तब हम वह झंडा (तिरंगा) भी फहराएंगे। जब तक हम अपना झंडा वापस नहीं पा लेते, हम कोई झंडा नहीं फहराएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें