फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामला: मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव आखिरकार ईडी के सामने पेश हुए

Fri, 18 Dec 2020 02:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोच्चि
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल में सोने की तस्करी मामले में कई वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सी एम रवींद्रन बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। जांच एजेंसी के ताजा समन के बाद सुबह रवींद्रन ईडी कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले तीन बार समन किए जाने के बावजूद खराब स्वास्थ्य का हवाला देेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इसी मामले में केरल हाईकोर्ट ने रवींद्रन की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्हें उचित समय से ज्यादा समय तक हिरासत में रखने से ईडी को रोकने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें