जेल में बंद आरोपी स्वप्ना सुरेश ने इससे पहले आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनके तीन मंत्री और स्पीकर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वाणिज्य दूतावास के माध्यम से तिरुवनंतपुरम में सोना तस्करी की गतिविधियों के बारे में जानकारी थी।
30 किलो सोना बरामद हुआ था
बता दें कि सोना तस्करी का यह मामला पिछले साल जुलाई में सामने आया था। सीमा शुल्क विभाग ने तिरुवनंतपुरम में यूएई वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के नाम आए एक पैकेज में 30 किलो सोना बरामद किया था। विभाग ने कहा कि स्वप्ना सुरेश ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर राजनेताओं, वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और तस्करी सिंडिकेट के बीच की प्रमुख कड़ी थे। स्वप्ना ने बताया कि वह अरबी भाषा जानती है इसलिए उसे अक्सर उनकी बैठकों में अनुवाद करने के लिए बुलाया जाता था।