एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन की लत के कारण उसके सारे दोस्त उससे अलग हो गए। उसका कोई दोस्त भी नहीं था। इसलिए वह तनाव में थी। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह आत्महत्या कर सकती है।
केरल के तिरुवनंतपुरम में एक 16 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में बताया कि उसका कोई दोस्त नहीं था और दक्षिण कोरियाई बैंड के वीडियो की लत के कारण कम अंक प्राप्त कर रही थी। इसलिए ऐसा कदम उठा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि लड़की के सुसाइड नोट में लिखा कि वह उदास थी क्योंकि कोरियाई बैंड की लत के कारण वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने कहा कि वह 10वीं कक्षा तक एक अच्छी छात्रा थी, जब उसने अपनी मां के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना शुरू किया। वह कोरियाई बैंड के वीडियो देखने लगी और उसकी लत लग गई। पुलिस ने कहा कि उसे कोई अन्य लत नहीं थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन की लत के कारण उसके सारे दोस्त उससे अलग हो गए। उसका कोई दोस्त भी नहीं था। इसलिए वह तनाव में थी। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह आत्महत्या कर सकती है। लड़की एक कमरे में लटकी हुई मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि जब उसके परिवार के लोग उसको खाना देने के लिए गए तो उन्होंने दरवाजा खटकटाया उसके नहीं खोलने पर, चिंता हुई तो दरवाजा तोड़ दिया लेकिन जब तब उसकी मौत हो गई थी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।