फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में प्लास्टिक प्रतिबंध की नई मुहिम, बर्तन लाओ खाने में डिस्काउंट पाओ

Tue, 21 Aug 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
tiffin
विज्ञापन

अब जब देशभर में सभी राज्य प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं वहीं तमिलनाडु के होटल एसोसिएशन ने प्लास्टिक प्रतिबंध लगाए जाने के एवज में अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


भोजन की पैकिंग के लिए प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल नहीं करने के लिए ग्राहकों को प्रेरित करने को लेकर तमिलनाडु के होटेलों ने अपना बर्तन लेकर आने वाले लोगों को डिस्काउंट देने की घोषणा की है।  खाना पैक कराने के लिए आए ग्राहक अगर अपना बर्तन और बैग  लाते हैं तो उन्हें होटल्स अब पांच फीसदी तक की छूट देंगे। होटल्स एसोसिएशन में फिलहाल 10,000 सदस्य हैं और उन्होंने यह प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से पास करने की बात कही है।

तमिलनाडु सरकार के अगले साल एक जनवरी से प्लास्टिक की चीजों पर पाबंदी लगाने की घोषणा के मद्देनजर होटेल उद्योग ने यह कदम उठाया है। चेन्नै होटेल असोसिएशन के अध्यक्ष एम रवि ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य भोजन ले जाने के लिए उन्हें बर्तन लेकर आने के लिए प्रेरित करना है। हाल ही में एक प्रस्ताव पारित कर बर्तन लेकर आने वाले ग्राहकों को बिल पर पांच फीसदी का डिस्काउंट देने की पेशकश की गई। उन्होंने बताया कि एक फूड पार्सल पर कम से कम 3 से 4 फीसदी का खर्च आता है अगर वह अपना बर्तन लाते हैं तो उन्हें इसका फायदा होगा। इस छूट की घोषणा करते हुए सभी होटल मालिक को अपने होटल में बैनर लगाने की सलाह भी दी गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि चैन्नै में करीब दो लाख होटल और रेस्टोरेंट हैं। वेल्लोर, चिदंबरम और मदुरई जैसे शहरों में ग्राहकों से अपने बर्तन लाने की गुजारिश शुरू की जाने लगी है। एसोसिएशन के सचिव आर श्रीनिवासन ने कहा कि हमारा यह प्रयास 40 साल पीछे ले जाएगा जब हर घर में स्टील के टिफिन करियर होता था। लेकिन प्लास्टिक युग आने के बाद यह खत्म हो गया था अब समय आ गया है कि दुनिया से प्लास्टिक का फेयरवेल कर दिया जाए।  

आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री ई पलानिसामी ने अगले साल से प्लास्टिक पर बैन की घोषणा की थी। हालांकि, यह ब्लैंकेट बैन नहीं है और दूध, दही, तेल और दवाओं की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें