फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ : स्कूल प्रमाणपत्र भीगने से परेशान छात्र ने की आत्महत्या

Mon, 20 Aug 2018 02:58 PM IST
भाषा, तिरूवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 12वीं कक्षा का प्रमाणपत्र खराब होने से परेशान 19 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। कोझिकोड जिले के करंतूर में रहने वाले युवक कैलाश का घर पानी में डूब गया जिसके बाद उसे परिवार सहित राहत शिविर में भेज दिया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैलाश ने आईटीआई में एक कोर्स के लिए दाखिला लिया था और इसके लिए उसने नए कपड़े भी सिलवाए थे। बारिश थोड़ा थमने पर कल जब वह अपने घर गया तो वहां पानी में भीगे प्रमाणत्र देख कर परेशान हो गया। कुनामंगलम थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की मौत का पता उस वक्त चला जब उसके परिजन शाम को घर की साफ सफाई करने आए।

पुलिस ने बताया कि उसे लटका देख कर वे स्तब्ध रह गए। वहीं अलप्पुझा जिले के सर्वाधिक प्रभावित चेंगनूर में एक महिला विलाप कर रही थी उसका आधर कार्ड, राशन कार्ड और सभी पहचान पत्र खो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें