फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में भारी बारिश, राहत शिविरों में 30 हजार लोग, अबतक 39 की मौत

Wed, 15 Aug 2018 02:41 AM IST
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केरल के विभिन्न हिस्सों खासकर उत्तरी इलाकों में मंगलवार को सुबह भारी बारिश हुई जिससे लोगों की मुसीबतें और बढ़ गईं। राज्य में बारिश और बाढ़ से अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 30 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। 

विज्ञापन


आपदा नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, कासरगोड और पलक्कड़ में भारी बारिश हो रही है। ज्यादातर जगहों पर शैक्षिक संस्थानों में मंगलवार को भी अवकाश रहा। 

सीएम पी. विजयन ने यहां बताया कि राज्य में 08 अगस्त से हो रही भारी बारिश से 20 हजार से ज्यादा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि सड़कों के 10 हजार किलोमीटर तक के हिस्से बह गए हैं। बाढ़ के कारण राज्य में 30 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। सबरीमाला तलहटी में बहने वाली पंपा नदी में भी बाढ़ आ गई है। इससे इमारतें और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


बारिश से सर्वाधिक प्रभावित वायनाड के कई इलाके पूरी तरह डूबे हैं और जिले में बानसुरा सागर डैम में जलस्तर मंगलवार सुबह पांच बजे तक 775.60 मीटर के स्तर पर पहुंच गया। यह भी कहा जा रहा है कि यदि और पानी छोड़ा गया तो हालात बदतर हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन

राज्य में नहीं आयोजित होंगे ‘ओणम’ 

सीएम पी. विजयन ने बताया कि सरकार ने राज्य द्वारा आयोजित किए जाने वाले वार्षिक ‘ओणम’ समारोहों का आयोजन नहीं करने और इसके लिए दी जाने वाली रकम का इस्तेमाल राहत उपायों में करने का फैसला किया है। 

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाला रिसेप्शन रद 
राज्यपाल पी. सदाशिवम ने राज्य में बाढ़ के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में बुधवार को आयोजित होने वाले एक रिसेप्शन को रद्द करने का फैसला किया है। राज्य सरकार द्वारा 444 गांवों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया जा चुका है।

अगले 12 घंटों में भारी बारिश का अनुमान
केरल में अगले 12 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है। इडुक्की जिले में मुल्लापेरियार बांध में जलस्तर बढ़कर 136.10 फुट पर पहुंच गया जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 142 फुट है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें