फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कैप्टन ने जान जोखिम में डाल छत पर उतार दिया चॉपर, बचाई 36 जिंदगियां

Sat, 18 Aug 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
कैप्टन पी राजकुमार
विज्ञापन

केरल में इस वक्त सदी की सबसे भीषण बाढ़ आई हुई है। बीते 10 दिनों में बाढ़ ने 173 लोगों की जान ले ली है। ऐसे में सेना के जवान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और जान को जोखिम में डाल लोगों की जान बचा रहे हैं। इस तबाही में थल सेना, वायु सेना और नौसेना देवदूत की भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन


कैप्टन पी राजकुमार की बात करें तो ऑपरेशन के अंत तक उन्होंने 32 लोगों की जान बचा ली थी। शुक्रवार को उन्होंने घने जंगलों के बीच सी किंग 42बी चॉपर घर की छत पर ले जाकर 26 लोगों को बचाया। जब तक ऑपरेशन खत्म हुआ तब तक वह 32 लोगों की जान बचा चुके थे।

राज्य में सेना नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), रैपिड ऐक्शन फोर्स और इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ मिलकर आपदा से राहत दिलाने में जुटी है। वहीं अगर कमांडर विजय शर्मा की बात करें तो बीते दिनों से एक गर्भवती महिला को लिफ्ट कराने वाले जिस जवान का वीडियो वायरल हो रहा है वह जवान और कोई नहीं बल्कि कमांडर विजय शर्मा ही हैं।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने महिला की मदद के लिए हेलिकॉप्टर से रस्सी लटकाई। जिसे महिला की कमर से ऊपर  बांधा गया और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर की ओर खींचा गया। उस महिला को डिलीवरी के लिए कोच्चि के सेना अस्पताल ले जाया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इस मिशन को पूरा करने के लिए कमांडर विजय शर्मा ने कई खतरों को पार किया।

विज्ञापन

सेना के जवान दिन रात कर रहे हैं काम

दिन रात काम करते हुए सेना के 700 जवानों ने नावों आदि की सहायता से बीते 9 दिनों में 4800 लोगों की जान बचा ली है। सेना ने राज्य में अभी तक 13 अस्थायी पुलों का निर्माण भी किया है। जिनके कारण 38 दूरस्थ स्थानों को जोड़ा गया है। ब्रिगेडियर अरुण सीजे ने भरोसा दिलाया है कि सेना दिन रात काम करके केरल को वापस पहले जैसी स्थिति में ही ले आएगी।    

ऑपरेशन मदद पर काम कर रही है सेना

बता दें बाढ़ प्रभावित केरल में लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें बचाने के लिए सेना द्वारा ऑरपेशन मदद चलाया जा रहा है। जिसमें सभी सेना की टीम कार्य कर रही हैं। इसके तहत लोगों तक खाने पीने का सामान पहुंचाया जा रहा है। साथ ही संपर्क मार्गों और पुलों का भी निर्माण किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें