फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: इंजीनियरों ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे 270 पावर बैंक, फोन चार्जिंग में मिलेगी मदद

Sat, 17 Aug 2019 09:06 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
केरल इंजीनियर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल में कोच्चि के इंजीनियरों ने बाढ़ पीड़ितों को 270 पावर बैंक बांट एक मिसाल कायम की है। बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए इंजीनियरों ने और भी अधिक संख्या में पोर्टेबल पावर बैंक बनाने की योजना बनाई है ताकि शेष बचे बाढ़ पीड़ितों को भी इसका लाभ दिया जा सके।

विज्ञापन


राजागिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के एक अधिकारी ने कहा कि केरल में बाढ़ की गंभीर स्थिति के कारण कई लोगों के पास बिजली नहीं पहुंच रही है और फोन को लंबे समय तक चलाने के लिए हमने पोर्टेबल पावर बैंक प्रदान करने की योजना बनाई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए हमने अपने छात्रों से इस परियोजना पर काम करने का अनुरोध किया है और वे इसे सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमने अपने छात्रों से कहा कि वे जितनी भी बैटरी और यूएसबी केबल एकत्र कर सकते हैं करें और फिर परियोजना को शुरू की गई। एक दिन में उन्होंने लगभग 270 पावर बैंक बना लिए और इसे हमने पहले ही वायनाड भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें