केरल विधानसभा चुनाव के चलते राज्य की एसएसएलसी, एचएसी परीक्षा के टाइम टेबल में पुन: बदलाव किया गया है। परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार 8 अप्रैल से ही शुरू होगी, लेकिन कई प्रश्नपत्रों की तारीखों में परिवर्तन किया गया है। एसएसएलसी का सोशल साइंस का पर्चा जो पहले 15 अप्रैल को होने वाला था वह अब 27 अप्रैल को होगा और भौतिकशास्त्र का पेपर 15 अप्रैल को होगा। दसवीं-बारहवीं की परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है। ये परीक्षाएं आठ अप्रैल से ही शुरू होंगी, लेकिन कुछ पर्चों की तारीख बदली गई हैं।