फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: स्वप्ना सुरेश को ईडी का समन, गोल्ड स्मलिंग कांड में पूछताछ से आ सकता है जांच में नया मोड़

Tue, 08 Feb 2022 02:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वप्ना सुरेश ने कहा, 'मैंने ईडी से आग्रह किया है कि वह 15 फरवरी को पूछताछ कर ले। यदि ईडी इजाजत देगा तो उस दिन वह पूछताछ के लिए पेश होंगी।'
विज्ञापन
Swapna Suresh kerala - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के बहुचर्चित गोल्ड स्मगलिंग कांड की आरोपी स्वप्ना सुरेश को ईडी ने समन भेजकर बुधवार को पूछताछ के लिए हाजिर होने का समन भेजा है। यह जानकारी स्वप्ना ने खुद मीडिया को दी। केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की जाने वाली पूछताछ से केरल के इस स्वर्ण तस्करी मामले में नया मोड़ आ सकता है। स्वप्ना से पूछताछ के बाद राज्य के दिग्गज नेता भी ईडी के घेरे में आ सकते हैं। 

विज्ञापन


स्वप्न सुरेश ने मंगलवार दोपहर मीडिया को बताया कि उसे अभी ईडी का समन मिला है। इसमें उसे बुधवार को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है, लेकिन इस दिन मेरा पहले से चिकित्सक के पास जाने का समय तय है। इसलिए बुधवार को पेश नहीं हो सकूंगी। स्वप्ना सुरेश ने कहा, 'मैंने ईडी से आग्रह किया है कि वह 15 फरवरी को पूछताछ कर ले। यदि ईडी इजाजत देगा तो उस दिन वह पूछताछ के लिए पेश होंगी।'

एनआईए ने 2020 में किया था गिरफ्तार
स्वप्ना को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर 11 जुलाई, 2020 को गिरफ्तार किया था। केरल हाईकोर्ट ने 16 माह बाद नवंबर 2021 में स्वप्ना को जमानत दी है।
विज्ञापन


कस्टम ने जब्त किया था 30 किलो सोना
केरल में राजनयिकों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी की जा रही थी। पांच जुलाई 2019 को तिरुवनंतपुरम में सीमा शुल्क विभाग ने मामले का भंडाफोड़ करीब 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था। मामले में राज्य के कई दिग्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें