फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जोड़े ने अपनी शादी के लिए बनाया अनोखा कार्ड, शशि थरूर ने दी बधाई

Sun, 23 Dec 2018 10:04 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों अलग-अलग तरह के शादी कार्ड ट्रेंडिंग में हैं। लोग अपनी शादी में एक दम अलग प्रकार के शादी कार्ड छपवा रहे हैं। केरल के एक जोड़े ने अपनी शादी में इसी तरह का अनोखा कार्ड बनवाया है। इस कार्ड के सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद शशि थरूर दोनों को बधाई देने से खुद को नहीं रोक पाए। 

विज्ञापन


केरल में एक जोड़े ने केमिस्ट्री और अपने रिश्ते को दिखाने के लिए एक बहुत ही अनोखा और खास शादी का कार्ड छपवाया। उन्होंने अपनी शादी के कार्ड में केमिस्ट्री के एलीमेंट्स का उपयोग किया। दरअसल, ये कार्ड सूर्या और विथुन नाम के जोड़े का है। इन दोनों ने साइंटिफिक तरीके से अपने शादी के कार्ड को प्रिंट करवाया। 

कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन के बजाय खुद को दो परमाणु नाम से परिचित कराया, जिसका सिम्बल रखा एसए और वीएन। मेहमानों को बुलाने के लिए नोट लिखा, "दो परमाणु विथुन और सूर्या दोनों ने अपने-अपने माता-पिता की एक्टिवेशन एनर्जी से अणु बनने का निश्चय किया है।" शादी की तारीख को कार्ड पर 'रिएक्शन' लिखा और वेन्यू को 'लेबोरेटरी' बताया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आपस के प्यार को कार्ड पर डायग्राम बनाकर दुनिया को दिखाया। केरल के इस जोड़े ने अपने शादी के कार्ड को इतना मजेदार बनाया कि उन्हें बधाई देने से खुद शशि थरूर अपने आपको रोक नही पाए. शशि थरूर ने इस जोड़े ट्वीट कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं इनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें