फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: बेकरी मालिक निकला कोरोना संक्रमित, 500 लोगों में संक्रमण फैलने का डर

Sun, 17 May 2020 03:02 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

केरल में एक बेकरी संचालक के कारण अब 500 लोगों पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल केरल के इडुक्की में 39 साल के एक बेकरी संचालक में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। ऐसे में अब प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को आशंका है कि इस बेकरी संचालक के संपर्क में आए कम से कम 500 लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।

विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से जिले की दो ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है। वहीं, अब उन लोगों को पता लगाया जा रहा है, जो इस बेकरी संचालक के संपर्क में आए। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि बेकरी संचालक में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे।

बता दें कि बेकरी संचालक को पुट्टड़ी इलाके के तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके बच्चे और पत्नी को क्वारंटीन में भेज दिया गया है। 

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेकरी संचालक के संपर्क में आए करीब 300 लोगों के बारे में प्रशासन ने जानकारी जुटा ली है। इन सभी का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इस बीच थोड़ी राहत की बात यह है कि अभी तक जितने भी लोगों का टेस्ट किया गया है उनमें से किसी में भी कोरोना वायरस के संक्रमण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन


बेकरी संचालक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जो कोई भी बेकरी की दुकान पर गया हो वो खुद ही इसकी जानकारी प्रशासन को दें। इसके लिए जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर एक मोबाइल फोन नंबर भी साझा किया है।

दरअसल, यहां लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी गई थी, जिसके कारण बेकरी खुली थी। स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरफ से उन जगहों की ट्रेसिंग की जा रही है, जहां उन्हें आशंका है कि लोग यहां से दुकान पर आए होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें