मोहनन वैद्यर को शनिवार रात को बेचैनी और पेट दर्द की शिकायत महसूस हुई, जिसके बाद वे गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन रात करीब 9:20 बजे उन्हें तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
केरल के प्राकृतिक चिकित्सक मोहनन वैद्यर का शनिवार रात 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मोहनन वैद्यर का नाम मोहनन नायर था, लेकिन लोग उन्हें मोहनन वैद्यरी के नाम से जानते हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, वैद्यर पिछले कुछ दिनों से करमाना के पास थालिल स्थित एक आवास में रह रहे थे।
विज्ञापन
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मोहनन वैद्यर को शनिवार रात को बेचैनी और पेट दर्द की शिकायत महसूस हुई, जिसके बाद वे गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन रात करीब 9:20 बजे उन्हें तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि थालिल स्थित जिस घर में वे रह रहे थे, उसके निवासियों ने वैद्यर के रिश्तेदार होने का दावा किया है।
बता दें कि मोहनन वैद्यर आधुनिक चिकित्सा के खिलाफ अपने रुख को लेकर अक्सर विवादों में रहते थे। पिछले साल कोरोना को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि वे कोविड को ठीक कर सकते हैं।