फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कम नहीं हो रही कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल की मुश्किलें, महिलाओं को परेशान करने के आरोप में मुकदमा

Wed, 27 Aug 2025 09:53 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़

सार

ममकूटाथिल ने हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जब मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने एक प्रसिद्ध राजनीतिक दल के युवा नेता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Rahul Mamkootathil - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अश्लील आचरण के आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी से निकाले गए पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब पुलिस ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर महिलाओं को परेशान करने सहित कई आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा गया है कि पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया और राज्य के डीजीपी रावदा ए चंद्रशेखर के निर्देश पर जांच शुरू की। विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(2) (पीछा करना) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) (किसी भी संचार माध्यम से, किसी भी व्यक्ति को बार-बार या अवांछनीय या गुमनाम कॉल, पत्र, लेखन, संदेश, ई-मेल या संदेशवाहक के माध्यम से परेशान करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अपराध शाखा तिरुवनंतपुरम रेंज के डीएसपी सी बिनुकुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।

पूरा मामला समझिए
ममकूटाथिल ने हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जब मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने एक प्रसिद्ध राजनीतिक दल के युवा नेता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उसके बाद भाजपा और माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया था। नेता पार्टी की आंतरिक जांच का भी सामना कर रहे थे। इसके बाद कई महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने उन पर इसी तरह के आरोप लगाए और राजनीतिक विरोधी विधायक पद से उनके इस्तीफे के लिए दबाव बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन


ममकूटाथिल के खिलाफ कई आरोप
शुक्रवार को केरल के कोझिकोड निगम क्षेत्र से भाजपा परिषद दल की नेता नव्या हरिदास ने आरोप लगाया था कि ममकूटाथिल के खिलाफ कई और आरोप लगाए गए हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि कई महिलाओं और यहां तक कि ट्रांसजेंडर लोगों ने भी पलक्कड़ विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई हैं।

कांग्रेस की सदस्यता से किया गया था निलंबित
विधायक और एक महिला के बीच कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप जारी होने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इससे पहले गुरुवार को केरल के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने पलक्कड़ विधायक पर लगे आरोपों पर टिप्पणी की थी और कांग्रेस पार्टी की ओर से गहन जांच का आश्वासन दिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अगर आरोप गंभीर पाए गए तो कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें