फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Vs Congress: केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, बीड़ी से की बिहार की तुलना; भाजपा ने किया पलटवार

Fri, 05 Sep 2025 01:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि/नई दिल्ली/पटना।

सार

BJP Vs Congress: केरल कांग्रेस की एक सोशल पोस्ट में बिहार और बीड़ी की तुलना करने पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी ने इसे राज्य और इसके लोगों का अपमान बताया। 
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की केरल इकाई की एक पोस्ट ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है, जिसमें बिहार और बीड़ी के बीच तुलना की गई थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। इसमें केंद्र सरकार की ओर से बीड़ी पर जीएसटी दरों में कटौती को बिहार से जोड़ा गया था।
विज्ञापन


पोस्ट में लिखा था, बीड़ी और बिहार दोनों 'बी' से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।' इसके साथ ही सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू पर संशोधित जीएसटी दरों की जानकारी साझा की गई थी। 

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस हटाई गई पोस्ट को अपने एक्स हैंडल से साझा किया और कांग्रेस पर हद पार करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, कांग्रेस फिर से सीमा पार कर गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की गाली देने के बाद अब बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी है! क्या तेजस्वी यादव इसे स्वीकार करते हैं? रेवंत रेड्डी से लेकर द्रमुक और कांग्रेस तक- उनकी बिहार के प्रति घृणा साफ नजर आ रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'उपमुख्यमंत्री बोल रहा हूं, कार्रवाई करूंगा...', अजित पवार का अधिकारी को फटकारते वीडियो वायरल
 
वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इसे पूरे बिहार का अपमान बताया। उन्होंने लिखा, सबसे पहले हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य मां का अपमान, अब पूरे बिहार का अपमान..यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो देश के सामने बार-बार उजागर हो रहा है। 
 

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता संजय कुमार झा ने इसे कांग्रेस की 'एक और शर्मनाक हरकत' कहा। उन्होंने हिंदी में लिखा, 'बी का मतलब सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी है, जो आपमें नहीं है। बी का मतलब बजट भी है, जिसपर आपको जलन होती है जब बिहार को विशेष सहायता मिली।  झा ने कहा कि बिहार का मजाक उड़ाकर कांग्रेस ने न केवल बिहार के लोगों का अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन


तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा बयान: केरल कांग्रेस
हालांकि, केरल कांग्रेस नए एक्स पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें उसने कहा, हम देख रहे हैं कि जीएसटी दरों को लेकर पीएम मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे तंज को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो हमें खेद है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें