फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे को खुला रखकर कपड़े बदलने के नियम के बाद कॉलेज में हंगामा

Thu, 09 Mar 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने छात्रों को एक फरमान जारी कर कहा है कि वह कपड़े बदलते समय अपने कमरे का दरवाजा बंद न करे। कॉलेज प्रशासन की तरफ से लिए गए इस फैसले के पीछे की वजह हॉस्टल में रह रही छात्राओं को समलैंगिक संबंधों से दूर रखना बताया जा है।
विज्ञापन


मामला केरल के कोल्लम स्थित उपासना कॉलेज ऑफ नर्सिंग का है। प्रशासन की ओर से जारी इस तुगलकी फरमान का विरोध कर रही एक छात्रा ने बताया कि, प्रिंसिपल ने बोला कि लड़कियां दरवाजा बंद कर चुपके से मोबाईल फोन का इस्तेमाल करती हैं और समलैंगिक संबंध बनाती हैं। इसलिए हमें कपड़े बदलने के दौरान दरवाजे के पीछे कुर्सी रखने का आदेश दिया गया।'  
विज्ञापन

छात्र पॉर्न मूवी देखने के लिए करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

एक छात्रा ने बताया कि 'हमारे नाखून और बाल बढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, अगर हम ऐसा करती हैं तो जूर्माना लिया जाता है। साथ ही, प्रशासन की ओर से लगातार दलित छात्राओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसलिए हम सभी ने मिलकर कॉलेज के प्रिंसिपल का विरोध करना शुरु कर दिया है।'

वहीं पिछले कुछ महीनों से कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा ऐसे ही कई तरह के आदेश जारी किए जा चुके हैं जिनसे छात्राओं का शोषण हो रहा है। कॉलेज में इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित है। प्रशासन का मानना था कि छात्र इंटरनेट का इस्तेमाल पॉर्न मूवी देखने के लिए करते हैं। 

बता दें कि पिछले चार दिनों से स्टूडेंट्स का विरोध जारी है, उनकी मांग है कि प्रशासन जल्द प्रिंसिपल जेसीकुट्टी का इस्तीफा ले और उनकी जगह इस पद पर किसी और को नियुक्त करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें