भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ही ऑस्ट्रेलिया को 75 रन से हरा दिया। बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत के हीरो रहे आर अश्विन ने 6 विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम के जबड़े से जीत छीन ली। वहीं बाकी गेंदबाजों ने भी बेहतर खेल दिखाते हुए कंगारुओं को धूल चटा दी। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-1 से बराबरी कर ली है।
आइए जानते हैं बंगलूरू टेस्ट से जुड़ी पांच खास बातें-
INDvsAUS: ये हैं बंगलुरु टेस्ट जीत की पांच खास बातें
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
1. अश्विन की धमाकेदार वापसी
पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच और दूसरे मैच की पहली पारी में औसत प्रदर्शन के बाद आलोचकों ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की रीढ़ कहे जाने वाले रविचंद्रन अश्विन पर सवाल उठाने शुरु कर दिए थे।
लेकिन मैच की दूसरी पारी में उन्होंने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने करियर में 25वीं बार पांच विकेट लिए। उन्होंने पारी की शुरुआत में ही डेविड वॉर्नर की महत्वपूर्ण विकेट हासिल की। जिसके बाद उन्होंने लगातार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को लगातार आउट कर वापस पवेलियन भेजा।
INDvsAUS: ये हैं बंगलुरु टेस्ट जीत की पांच खास बातें
2. पुजारा-रहाणे की साझेदारी
भारतीय पारी की शुरुआत दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं रही। एक समय भारत का स्कोर 126 रन पर चार विकेट था। जिसके बाद भारत को एक साझेदारी की जरुरत थी। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर 118 रनों की साझेदारी की जो कि इस सीरीज में सबसे बड़ी साझेदारी थी।
INDvsAUS: ये हैं बंगलुरु टेस्ट जीत की पांच खास बातें
नाथल लायन
- फोटो : Espncricinfo
3. लॉयन ने दिखाया दम
दूसरे टेस्ट मैच में नाथन लॉयन ने अपने टेस्ट करियर का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 रन देकर 8 विकेट हासिल किए, जो कि भारतीय सरजमीं पर किसी भी आस्ट्रेलियाई गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है।
INDvsAUS: ये हैं बंगलुरु टेस्ट जीत की पांच खास बातें
4. हेजलवूड और स्टॉर्क की सनसनाती गेंदबाजी
मैच में एक समय पुजारा और रहाणे की साझेदारी से ऐसा लग रहा था कि भारत 300 रन से ज्यादा की लीड हासिल कर लेगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवूड और स्टॉर्क के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था। दोनों ने मिलकर महज 36 रन देकर 6 विकेट हासिल कर लिए और भारत को 274 रन पर ही ऑल आउट कर दिया।
INDvsAUS: ये हैं बंगलुरु टेस्ट जीत की पांच खास बातें
टीम इंडिया
- फोटो : getty
5. भारत एक बार फिर जीत की नाव पर सवार
पुणे में पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह से हारने के बाद लगातार 19 टेस्ट जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया का काफिला थम गया था। वहीं दूसरे टेस्ट के दो दिन के खेल को देखकर लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया ये मैच भी आसानी से जीत जाएगा, लेकिन कोहली की कप्तानी ने मैच के तीसरे और चौथे दिन खिलाड़ियों में एक जीत का जज्बा भर टीम को जीत दिलाई।
पहले मैच में मिली हार के बाद को कोहली ने माना था कि टीम ने खराब खेला। लेकिन उन्होंन यह भी कहा था कि भारत जल्द ही वापस करेगा। अब दोनों टीमें 16 मार्च से तीसरा टेस्ट मैच रांची में खेलने उतरेगी।