फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: रूस-यूक्रेन में भारतीयों की भर्ती करने वाली एजेंसियों पर हो कार्रवाई, CM विजयन ने केंद्र से की मांग

Thu, 16 Jan 2025 12:14 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

सीएम विजयन ने कहा कि रूस की सेना द्वारा भर्ती किए गए केरल के एक नागरिक की मौत सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग दूसरे देशों की सेनाओं में भारतीय नागरिकों की भर्ती करने का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
पिनाराई विजयन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के सीएम पिनारई विजयन ने बुधवार को केंद्र सरकार से रूस और यूक्रेन युद्ध में धोखे से भारतीय नागरिकों की भर्ती करने वाले एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया जो भारतीय नागरिकों को धोखा देकर रूस और यूक्रेन जैसे संघर्ष क्षेत्रों में भेज देती हैं उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


केरल के नागरिक की मौत को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
सीएम विजयन ने कहा कि रूस की सेना द्वारा भर्ती किए गए केरल के एक नागरिक की मौत सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग दूसरे देशों की सेनाओं में भारतीय नागरिकों की भर्ती करने का काम कर रहे थे। 

बड़ी कार्रवाई की मांग
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए विजयन ने कहा कि राज्य सरकार की राय है कि इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना चाहिए। बता दें कि केरल के त्रिशूर जिले के एक इलेक्ट्रीशियन बिनिल टीबी की रूस की सेना में भर्ती होने के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष में मौत हो गई। इसके अलावा, एक और व्यक्ति घायल हो गया है। 
विज्ञापन


भारत ने रूस के साथ मजबूती से उठाया मुद्दा
भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से इस मामले को रूस के साथ मजबूती से उठाया है। मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई के लिए रूस से फिर से आग्रह किया गया है। एक अन्य भारतीय नागरिक, जो इसी तरह भर्ती हुआ था, घायल हो गया है और उसे मॉस्को के अस्पताल में इलाज मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें