फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: केरल और कर्नाटक के सीएम के बीच हुई बैठक, टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले हाईवे को लेकर नहीं बनी बात

Sun, 18 Sep 2022 11:50 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

संवेदनशील बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर रात के समय यातायात शुरू करने का मामला लंबे समय से दोनों राज्यों के बीच लंबित है।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के बीच हुई बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के बीच बेंगलूरु में रविवार को एक बैठक हुई। दोनों राज्यों के बीच सीमा से सटे क्षेत्र के विकास और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। संवेदनशील बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर रात के समय यातायात सुचारु करने का मामला लंबे समय से दोनों राज्यों के बीच लंबित है।
विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बोम्मई और पिनाराई ने सीमा क्षेत्र के विकास के अलावा बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले हाईवे पर रात में ट्रैफिक को शुरू करने को लेकर हुई बातचीत के दौरान अभी कोई हल नहीं निकला है। केरल के मख्यमंत्री रात के समय इस हाईवे पर यातायात शुरू कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। दायर हलफनामे में कहा गया कि बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्वतंत्र रूप से घूमने के अधिकार को प्रतिबंधित करना बहुत भेदभावपूर्ण है।

बैठक के दौरान बोम्मई ने शीर्ष अदालत के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि बांदीपुर टाइगर रिजर्व से जुड़े राजमार्ग को नहीं खोला जा सकता है। बाद में, केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, दोनों राज्य संयुक्त रूप से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मैसूर मलप्पुरम आर्थिक गलियारा परियोजना के थोलपेट्टी से पुरकट्टीरी और सुल्तान बथेरी से मलप्पुरम तक संरेखण को लागू करने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले एनएच 766 के विकल्प के रूप में, जहां रात के समय यात्रा प्रतिबंध लागू हैं। यह भी कहा कि बोम्मई प्रस्तावित कन्हांगड-पनथुर-कनियूर रेलवे लाइन परियोजना की जांच करने के लिए सहमत हो गया है, जो उत्तर केरल और दक्षिण कर्नाटक को जोड़ेगी, और इसके लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने पर भी गंभीरता से विचार करेगी। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने दो लंबित रेलवे परियोजनाओं और कुछ अन्य राजमार्ग परियोजनाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें