केरल के चांगर्मकुलम से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक साल का बच्चा असलम नूह अपने घर के आंगन में खेलते-खेलते गलती से पत्थर निगल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता महफूफ और रुमाना हैं और वे कोय्यामकोट्टु, थेक्कुमुरी, पल्लिकारा के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम को हुआ। तुरंत बच्चे को चांगर्मकुलम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर उसे कोट्टक्कल के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पत्थर बच्चे की गले में फंस गया, जिससे सांस लेने में गंभीर कठिनाई हुई। रात में इलाज के दौरान असलम नूह की मौत हो गई।