फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सीबीआई ने तिहरे हत्याकांड में पुडुचेरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया, 18 साल से चल रहे थे फरार

Sun, 05 Jan 2025 02:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

सीबीआई ने शुक्रवार को आंचल निवासी दिविल कुमार और कन्नूर के पूर्व सैनिक राजेश को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया है। दोनों 10 फरवरी 2006 को आंचल में रंजिनी और उसकी दो जुड़वां बेटियों की कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। 
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने 18 साल पहले एक महिला और उसकी 17 दिन की जुड़वां बेटियों की कथित हत्या के मामले में फरार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कोल्लम जिले के आंचल में हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी में बताया कि आंचल के निवासी दिविल कुमार और कन्नूर के पूर्व सैनिक राजेश को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शनिवार को कोच्चि की एक अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

10 फरवीर 2006 को हुई थी घटना 
मामला 10 फरवरी, 2006 को आंचल में रंजिनी (तब 24 वर्ष) और उसकी जुड़वां बेटियों की कथित हत्या से संबंधित है। सूत्रों के अनुसार, रंजिनी और दिविल कुमार के बीच प्रेम संबंध थे, और जब वह गर्भवती हुई, तो कुमार ने अपने दोस्त राजेश की मदद से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


2008 में, सीबीआई ने मामला अपने हाथ में लिया
केरल पुलिस और सीबीआई ने पहले की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की थी। हालांकि, दोनों अब तक गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहे। 2008 में, पीड़ित परिवार की याचिका के बाद सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में ले लिया।

दोनों अपनी असली पहचान छिपाकर पुडुचेरी में रह रहे थे
सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हत्या के बाद दिविल कुमार ने अपना नाम बदलकर विष्णु रख लिया था, जबकि राजेश ने अपना नाम बदलकर प्रवीण कुमार रख लिया। दोनों ने अपनी असली पहचान छिपाकर पुडुचेरी में शादी कर ली। उन्होंने कहा कि राजेश ने पुडुचेरी में संपत्ति खरीदी और वहीं बस गया।

सीबीआई ने खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया
सीबीआई ने खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों का पता लगाया और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बयान में कहा गया है कि ये हत्याएं दिविल कुमार और राजेश ने की थीं, और वे 2006 से फरार थे। सीबीआई ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था और अदालत ने उन्हें घोषित अपराधी माना था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें