पीड़िता के माता-पिता का मानना है कि इस वारदात के पीछे और कोई व्यक्ति भी हो सकता है। वे चाहते हैं कि मामले की और गहन जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि और कौन लोग इसमें शामिल हैं। पीड़िता के वकील अमर्त्य डे ने कहा कि वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल है तो इसका भी खुलासा होना चाहिए।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता के माता-पिता शनिवार को सियालदह कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने 57 पेज का लिखित बयान कोर्ट में जमा कर इस घटना की और गहन जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदात को अकेले किसी एक व्यक्ति की ओर से अंजाम नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने कोर्ट से सिविक वॉलंटियर को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता का मानना है कि इस वारदात के पीछे और कोई व्यक्ति भी हो सकता है। वे चाहते हैं कि मामले की और गहन जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि और कौन लोग इसमें शामिल हैं। पीड़िता के वकील अमर्त्य डे ने कहा कि वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल है तो इसका भी खुलासा होना चाहिए।
आरोपी के वकील ने कोर्ट में अपनी दलील में कहा कि परिस्थितिजन्य गवाहियां और साक्ष्य पेश किए गए हैं, उनमें सीसीटीवी फुटेज का एक हिस्सा है, उससे स्पष्ट होता है कि एक व्यक्ति के लिए यह काम करना संभव नहीं है। इसके पीछे कोई और व्यक्ति हो सकता है। गिरफ्तार व्यक्ति इस घटना में शामिल नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। उस दिन आरोपी के वकील फिर से अपनी दलील देंगे।