फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे खरीदारी करने के लिए अब केरल की राजधानी भी तैयार

Wed, 19 Feb 2020 10:11 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मीटिंग के दौरान यह कहा कि अब केरल में भी कुछ निर्धारित स्थानों पर बाजार 24 घंटे खुले रहेंगे। 
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को केरल में हुई एक कैबिनेट मीटिंग में यह तय हुआ कि राज्य में सुरक्षित बाजार खोले जाएंगे। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मीटिंग के दौरान यह कहा कि अब केरल में भी कुछ निर्धारित स्थानों पर बाजार 24 घंटे खुले रहेंगे। 
इसपर सुरक्षा का खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा, जहां महिलाएं भी रात में खरीदारी कर सकेंगी। नगर निगम सीमा के अंतरगत जल्द ही इसपर काम शुरु किया जाएगा। 
विज्ञापन

अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो जल्द ही केरल की राजधानी में भी 24 घंटे चलने वाले बाजारों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस, श्रम विभाग, पर्यटन के अधिकारी और नगर निगम के अधिकारियों वाले एक स्थायी पैनल का गठन सरकारी स्तर पर किया जाएगा। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि योजना सुरक्षित तरह से लागू हो सके। सभी की भागीदारी के साथ यह काम हो सकेगा। 

इस पॉलिसी का निर्माण अन्य शहरों के 24 घंटे खुले बाजारों को देखते हुए किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य इसी वर्ष अप्रैल तक केरल के दूसरे शहरों तक भी पहुंचाया जा सकता है। इस कार्य के अंतरगत संबंधित नगर निगमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें