फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, CPM पर लगा आरोप

Thu, 19 Jan 2017 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कन्नूर में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। मृतक कार्यकर्ता का नाम जुथान संतोष था। पार्टी ने इस हत्या के पीछे सीपीएम के हाथ होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात जुथान संतोष घर पर अकेले थे तभी कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनपर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में संतोष गंभीर रुप से घायल हो गए। हालांकि उन्होंने तुरंत फोन कर इस घटनी की सूचना अपने दोस्त को दी जिसके बाद उन्हें पुलिस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन शरीर से अत्याधिक खून बह जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संतोष कन्नूर के अंदालौर इलाके में आरएसएस शाखा के मुख्य शिक्षक रह चुके थे साथ ही वह इस इलाके में बीजेपी के बूथ प्रभारी भी थे।। घटना के वक्त संतोष की पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का कन्नूर में हड़ताल का ऐलान

सीपाएम पर हत्या का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कन्नूर में गुरुवार को हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि सीपीएम ने बीजेपी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि, हत्या में सीपीएम का हाथ होने की खबरें गलत है। सीपीएम इस हत्या की निंदा करती है।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीपीएम के एरिया सेक्रेटरी के मनमोहन ने बताया कि जो भी हत्यारा है उसे कानून के सामने लाया जाएगा, और अगर वो सीपीएम का कार्यकर्ता का निकला तो भी पार्टी उसे सपोर्ट नहीं करेगी।

बता दें कि बीते साल कन्नूर में दोनों पार्टियों, भाजपा और सीपीएम के कम से कम छह पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी। फिलहाल कानून-व्यव्सथा बिगड़ने न पाए, इसलिए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें