फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: भाजपा ने तिरुवनंतपुरम-एर्नाकुलम में नगर निगम के मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार, किस पर खेला दांव?

Thu, 25 Dec 2025 10:00 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में भाजपा ने तिरुवनंतपुरम मेयर पद के लिए वीवी राजेश और डिप्टी मेयर के लिए जीएस आशा नाथ को उम्मीदवार घोषित किया। एर्नाकुलम के त्रिप्पुनिथुरा नगरपालिका में पीएल बाबू और राधिका वर्मा को चेयरपर्सन व वाइस चेयरपर्सन बनाया गया।

विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने नगर निगम के मेयर पद के लिए वीवी राजेश को उम्मीदवार घोषित किया है। वीवी राजेश वर्तमान में कोडुंगनूर वार्ड के काउंसिलर और भाजपा के राज्य सचिव हैं। साथ ही, करुमम वार्ड काउंसिलर जीएस आशा नाथ को उप-मेरायेर (डिप्टी मेयर) पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, एर्नाकुलम जिले के त्रिप्पुनिथुरा नगरपालिका के लिए भाजपा ने पीएल बाबू को चेयरपर्सन और राधिका वर्मा को वाइस चेयरपर्सन पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के इस फैसले के बाद आगामी नगर चुनावों में पार्टी की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन

 

 

बता दें कि यह घोषणा भाजपा के राज्य महासचिव एस. सुरेश ने की। यह फैसला नगर निगम के नए चुने हुए भाजपा काउंसिलरों और जिला नेताओं की बैठक के दौरान फैसला लिया गया। हालांकि पहले चर्चा में सेवानिवृत्त डीजीपी आर. श्रीलेखा को मेयर उम्मीदवार बनाने का विचार था, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- China On US: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट पर भड़का चीन, कहा- भारत के साथ संबंधों में दरार डालने की कोशिश

तिरुवंतपुरम में भाजपा के हौसले बुंलद
बता दें कि तिरुवंतपुरम में भाजपा के हौसले बुलंद दिख रहे है। कारण है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम निगम में कुल 50 सीटें जीतकर चार दशकों से जारी लेफ्ट के शासन को तोड़ दिया। कांग्रेस-नेतृत्व वाले यूडीएफ ने भी दोगुनी सीटें जीतकर अच्छे परिणाम हासिल किए। हालंकि तीन ध्रुवीय मुकाबले में तिरुवनंतपुरम का झुकाव भाजपा की ओर हुआ और वीवी राजेश के मेयर बनने की राह साफ हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

अन्य वीडिओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें