केरल के कन्नूर में गाय के बछड़े की हत्या कर मांस वितरण करने वाले आरोपियों को लेकर कांग्रेस बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। कांग्रेस ने आरोपियों के कांग्रेस से जुड़े होने की बात को खारिज कर दिया था, पर नई जानकारियों के मुताबिक मामले का मुख्य आरोपी न सिर्फ कांग्रेस का कार्यकर्ता है, बल्कि वो कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। यही नहीं, सहआरोपियों के भी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से करीबी की बात सामने आ रही है। इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल बग्गा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि आरोपी न सिर्फ कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है, बल्कि वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव तक लड़ चुका है। बग्गा ने आरोपी के राहुल गांधी के साथ कछ फोटो भी जारी किए हैं। इसे अलावा बग्गा ने चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के बाद कहा कि गोहत्या करने वाला कांग्रेसी कार्यकर्ता रिजील मुकुत्टी केरल विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। मुकुट्टी साल 2011 के केरल विधानसभा चुनाव में थालेसरी सीट से चुनाव लड़ चुका है।
This is his profile and Pic with @OfficeOfRG pic.twitter.com/C0yEqPXJNA
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) May 29, 2017
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केरल कांग्रेस की बीफ पार्टी की तस्वीरें ट्वीट की हैं। इसमें आरोपियों के चेहरे साफ तौर पर दिख रहे हैं। यही नहीं, तजिंदर पाल ने कहा कि मुख्य आरोपी के राहुल गांधी से नजदीकी संबंख भी हैं।
Another Venue in Kerala: Sharing more pics of Kerala Congress Beef Party pic.twitter.com/aDqSQ46wCx
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) May 29, 2017
कांग्रेस से आरोपियों के संबंध नहीं, तो कार्रवाई क्यों: बग्गा
राहुल गांधी
तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने गौहत्या के आरोपियों और गौमांस वितरत के मामले में केरल युवा कांग्रेस के सेक्रटरी सिधीख पंथावूर का वीडियो भी ट्विटर पर जारी किया। बग्गा ने वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि केरल युवा कांग्रेस का सेक्रटरी गौ हत्या के बाद मांस वितरण कर रहा है।
Another Video from Kerala :
Sidhikh Panthavoor,Secretary, Youth Congress Distribiting Cow meat after Killing Gau Mata pic.twitter.com/stIi3CJ625
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) May 29, 2017
बग्गा ने कहा कि आरोपी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी भी है। यही नहीं, सिधीख पंथावूर की ट्विटर प्रोफाइल पर राहुल गांधी के साथ तस्वीर भी है।
This is his profile and Pic with @OfficeOfRG pic.twitter.com/C0yEqPXJNA
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) May 29, 2017
तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कांग्रेस द्वारा आरोपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। बग्गा ने कहा कि पहले कांग्रेस ने आरोपियों के कांग्रेस से संबंध को ही नकार दिया था, और अब कांग्रेस आरोपियों को पार्टी से निकाल रही है। बग्गा का कहना है कि अगर कांग्रेस से आरोपियों के संबंध नहीं थे, तो वो किसे निकाल रही है?
My message to @OfficeOfRG pic.twitter.com/p4qBzamE47
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) May 29, 2017
राजनीति के चलते बढ़ा/या जा रहा है विवाद
कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूरे मामले में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हम किसी के भोजन के अधिकार का हनन नहीं कर रहे, पर राजनीतिक फायदों के लिए इस विवाद को हवा दिया जा रहा है।
It's shameful. We aren't putting pressure on anyone's food habit but, will such incidents take place for political gains?: RS Prasad #Kerala pic.twitter.com/K1Dir02wVT
— ANI (@ANI_news) May 29, 2017