मंत्रियों, विधायकों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता और मुख्य सचेतक के वेतन एवं भत्तों में बढ़ोतरी संबंधी एक विधेयक केरल विधानसभा में पारित हो गया। यह विधेयक आगामी एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा।
बता दें कि इस विधेयक से गणमान्यों के वेतन तथा भत्तों में करीब दोगुना वृद्धि होगी। मंत्रियों और अन्य के वेतन व भत्ते 55 हजार से बढ़कर 90,500 रुपये हो जाएंगे जबकि विधायकों के वेतन-भत्ते 39,500 से बढ़कर 70 हजार रुपये हो जाएंगे।
इस विधेयक को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जे. एम. जेम्स आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन व भत्तों में बदलाव के लिए लाया गया है। इससे पहले वर्ष 2012 में गणमान्यों के वेतन तथा भत्तों में बढ़ोतरी की गई थी।