फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Election 2026: 'हिंदू विधायक' बयान पर बवाल; BJP उम्मीदवार के खिलाफ केस दर्ज, केरल में चुनावी माहौल गरम

Sun, 22 Mar 2026 08:55 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर

सार

केरल में विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। वहीं एक भाजपा उम्मीदवार पर विवादित बयान देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद यह कार्रवाई की गई और पुलिस की साइबर सेल को वीडियो हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता बी गोपालकृष्णन पर केस दर्ज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के त्रिशूर जिले के गुरुवायुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ एक विवादित बयान को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनके एक चुनावी वीडियो के कारण सामने आया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि गुरुवायुर में पिछले लगभग 50 वर्षों से 'हिंदू विधायक' नहीं चुना गया। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैसे सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने मोदी: PM-CM रहते तोड़े कई रिकॉर्ड, नेहरू-इंदिरा से कहां पीछे?

रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर केस दर्ज
पुलिस ने यह केस गुरुवायुर के रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर दर्ज किया। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत कार्रवाई की गई है। इन धाराओं के तहत दंगे भड़काने की मंशा से उकसाने और चुनाव के दौरान समुदायों के बीच नफरत फैलाने जैसे आरोप आते हैं। चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद यह कार्रवाई की गई और पुलिस की साइबर सेल को वीडियो हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस और CPIM ने EC से सख्त कार्रवाई की मांग की
इस बयान के बाद केरल की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस और वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने चुनाव आयोग से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने कहा कि केरल अपनी सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है और यहां अलग-अलग समुदायों के लोग एक-दूसरे को चुनते रहे हैं। वहीं सीपीआई (एम)  ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में सीट बंटवारे पर फंसा पेच: स्टालिन ने CPI(M) को पांच सीटों का दिया ऑफर, जानें कहां अटक रही बात

केएसयू ने केरल हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की
कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन केएसयू ने इस मामले को लेकर केरल हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की है और उम्मीदवार को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी कहा है कि जिला कलेक्टर की रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस पूरे मामले पर भाजपा नेता बी. गोपालकृष्णन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह विवाद चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को और गरमा रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें