फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Elections: भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस, सांप्रदायिक टिप्पणी का लगाया आरोप

Sun, 22 Mar 2026 11:55 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

केरल के गुरुवायूर से भाजपा उम्मीदवार बी गोपालकृष्णन के खिलाफ सांप्रदायिक बयान देने का आरोप लगा है। कांग्रेस की छात्र इकाई केएसयू ने उनके खिलाफ हाई कोर्ट और चुनाव आयोग में शिकायत की है।
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच गुरुवायूर सीट से भाजपा उम्मीदवार बी गोपालकृष्णन मुश्किलों में घिर गए हैं। कांग्रेस के छात्र संगठन केएसयू ने उनके एक कथित बयान को लेकर केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केएसयू का आरोप है कि गोपालकृष्णन ने चुनाव प्रचार के दौरान सांप्रदायिक टिप्पणी की है।
विज्ञापन


केएसयू ने इस मामले में पुलिस और चुनाव अधिकारियों से भी शिकायत की है। यह पूरा विवाद एक वीडियो से शुरू हुआ। इस वीडियो में गोपालकृष्णन कथित तौर पर दावा किया था कि गुरुवायूर में पिछले 50 वर्षों से कोई हिंदू विधायक नहीं चुना गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी और कांग्रेस गठबंधन इस सीट से हिंदू समुदाय के उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं।

गोपालकृष्णन ने गुरुवायूर को भगवान गुरुवायूरप्पन की पवित्र धरती बताया। उन्होंने आगे कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल पिछले पांच दशकों से मंदिर चोरों के कब्जे में है। उन्होंने वीडियो में कथित सवाल उठाया कि आखिर अब तक गुरुवायूर में कोई हिंदू विधायक क्यों नहीं बना?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Mumbai: नौ करोड़ रुपये के प्रतिबंधित चाइनीज वॉकी-टॉकी जब्त, डीआरआई की नवी मुंबई बंदरगाह पर बड़ी कार्रवाई

केएसयू के त्रिशूर जिला अध्यक्ष गोकुल गुरुवायूर ने फेसबुक पर इस कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को अयोग्य घोषित करने की मांग के साथ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसके अलावा जिला कलेक्टर, जिला पुलिस प्रमुख और चुनाव अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि भाजपा नेता के बयान का मकसद वोट पाने के लिए लोगों को धर्म के आधार पर बांटना है। केएसयू ने इसे चुनाव नियमों का उल्लंघन बताया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर भाजपा नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन अब इस शिकायत की जांच कर रहे हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें