फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: राजनाथ बोले- एलडीएफ-यूडीएफ के चंगुल में केरल, भाजपा ही एकमात्र विकल्प

Sun, 28 Mar 2021 10:49 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि वे केरल में 'मैत्री मैच' खेल रहे हैं।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में छह अप्रैल को 140 सीटों के लिए मतदान होना है। इससे पहले यहां चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एलडीएफ और यूडीएफ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां (एलडीएफ और यूडीएफ) यहां मैत्री मैच खेल रही हैं। जीत चाहे एलडीएफ की हो या यूडीएफ की, अंत में हार केरल की जनता की हो रही है। जनता महसूस करती है कि राज्य को नए राजनीतिक पार्टी की जरूरत है। नया राजनीतिक विकल्प कोई यहां दे सकता है तो वह भाजपा है।

विज्ञापन


राजनाथ ने आगे कहा कि मैं एलडीएफ और यूडीएफ से पूछना चाहता हूं कि केरल में 100 फीसदी साक्षरता दर होने के बावजूद भी यह दूसरे राज्यों के मुकाबले में पीछे क्यों है? मैं मानता हूं कि आजादी के 70 साल बाद भी यह राज्य एलडीएफ और यूडीएफ के चंगुल से बाहर नहीं आ पाया है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र की नीतियों को केरल में प्रभावी रूप से लागू करेंगे। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को हर साल छह गैस सिलेंडर देंगे। भाजपा केरल में हिंसा और भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। भाजपा जाति, धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का केरल में मतदान प्रतिशत इस बार निश्चित रूप से बढ़ रहा है और सीटें भी बढ़ेंगी। केरल में कभी एलडीएफ और यूडीएफ का क्रम चलता रहा है। मगर भाजपा अब केरल में एक विकल्प के रूप में उभर कर आई है। लोगों में विश्वास बढ़ा है कि भाजपा भी यहां भूमिका अदा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें